पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला स्वयं सहायता समूह की सुदृढि़करण कार्यशाला आयोजित

महिला स्वयं सहायता समूह की सुदृढि़करण कार्यशाला आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालेसर। महिला स्वयं सहायता समूह को आय जनक गतिविधियों के लिए सरकार की ओर से एक लाख पच्चीस हजार रुपए का ऋण दिया जाएगा। ऋण लेने वाले स्वयं सहायता समूह की आय जनक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी तथा समय-समय पर प्रोत्साहित भी किया जाएगा। यह बात बुधवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना बालेसर के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण के तहत एक दिवसीय कार्यशाला में प्रभारी कैलाश गहलोत ने कहीं। इस मौके पर सीडीपीओ कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक अनिल व्यास ने बताया कि एसएसजी की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने एवं आय बढ़ाने से संबंधित कार्य के लिए बालेसर में अलग से कार्यालय स्थापित किया जा रहा है। जो एसएसजी के लिए काम करेगा। इस मौके पर महिला स्वयं सहायता समूह की महिलांए और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।

फोटो बीएलएस 01 बालेसर में एसएसजी के प्रशिक्षण में जानकारी देते अधिकारी

फोटो बीएलएस 02 बालेसर में उपस्थित महिलांए