- Hindi News
- यातायात नियमों की पालना से जीवन सुरक्षित : वर्मा
यातायात नियमों की पालना से जीवन सुरक्षित : वर्मा
भास्कर न्यूज - बिलाड़ा
प्रदेश भर में चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान बुधवार को कस्बे की राउमावि उचियारड़ा में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बिलाड़ा थानाधिकारी पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि यातायात के नियमों की पालना करने से ही हम सुरक्षित सफर कर जीवन को बचा सकते है। उन्होंने कहा कि हम यातायात के नियमों का पालन नहीं करके दूसरे के जीवन को भी खतरे में डालते है।
छोटी-छोटी सावधानी बरत कर अपने जीवन को सुखमय बना सकते है। हैड कांस्टेबल चंपालाल ने बताया कि पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यवाही करते हुए अब तक 103 वाहनों के चालना काटे। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरिसिंह रतनू, एसआई प्रेमचंद, छोटूराम, मनोहरसिंह चौधरी, मलसिंह सहित कई लोग
उपस्थित थे।
भोपालगढ़ - सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक किशोर जाखड़ ने बताया कि विद्यार्थियों को नियमों की पालना करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर शिक्षक गोरधनराम जाखड़, रणवीरसिंह, महेंद्र गोदारा सहित कई लोग मौजूद थे।
बालेसर - सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन के पर स्कूली विद्यार्थियों की ओर से बुधवार को कस्बे स्थित राउमावि में हीरो मोटर कॉर्प, सांखला एजेंसी बालेसर के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं प्रतिभागियों को भंवरसिंह इंदा, इंद्रसिंह, नारायणराम सांखला, बाबूराम सोलंकी, कंपनी के सोहनसिंह ने पुरस्कार देकर
सम्मान किया।