गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर
भास्कर न्यूज - विभिन्न अंचलो से
बिलाड़ा - कस्बे में 26 जनवरी को उपखंड स्तर पर राउमावि में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर स्कूल के खेल मैदान में कस्बे की निजी व सरकारी शिक्षण संस्थाओं का सामूहिक परेड व पीटी कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है। परेड प्रभारी प्रकाशचंद वर्मा ने बताया कि बच्चों को प्रतिदिन स्कूल व्यायाम करवाया जा रहा है परेड में विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र छात्राएं भाग ले रहे है।
भावी - गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सेठ धनराज मगराज तेलीडा सीनियर माध्यमिक स्कूल के प्रागंण मे होगा। अध्यापक श्यामलाल शैल ने बताया कि समारोह मे 500 सौ छात्र-छात्राएं सामूहिक मार्चपास्ट करेगी।
बोरुंदा - क्षेत्र की समस्त सरकारी व निजी स्कूलों में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर है। समारोह राउमावि के खेल प्रांगण में आयोजित होगा। प्रधानाचार्य मांगीलाल जोशी ने बताया कि गणतंत्रत दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व व्यायाम प्रदर्शन किया जाएगा।
धुंधाड़ा - गणतंत्र दिवस समारोह राउमावि में सयुंक्त रूप से मनाया जाएगा। जिसमें कई राजकीय व निजी विद्यालय भी शरीक होंगे। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी है। समारोह को लेकर कई स्कूलों के विद्यार्थी परेड व व्यायाम का पूर्वाभ्यास कर रहे है।
भोपालगढ़ - गणतंत्रत दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही है। श्रीपरसराम मदेरणा स्टेडियम में सामूहिक समारोह मनाया जाएगा। वहीं रजलाणी कस्बे में स्थित मुख्य बस स्टेंड पर राउमावि प्रांगण में भी गणतंत्रत दिवस समारोह मनाया जाएगा। प्रधानाचार्य गुमानराम ने बताया कि समारोह में विद्यार्थियों की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
चेराई - गणतंत्र दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में है। क्षेत्र में सरकारी स्कूलों एवं निजी शिक्षण संस्थानों में समारोह को लेकर व्याम , राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर चल रही है। शारीरिक शिक्षक ऊर्जा राम बांभू ने बताया कि विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट व सामूहिक व्यायाम का पूर्वाभ्यास किया।
देणोक - क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर है। स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यायाम, परेड, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत आयोजनों की तैयारियां अपने चरम पर है।