- Hindi News
- कर्तव्य बोध पखवाड़ा में छात्राओं ने सजाई रंगोली
कर्तव्य बोध पखवाड़ा में छात्राओं ने सजाई रंगोली
भास्कर न्यूज - बिलाड़ा
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा बिलाड़ा की ओर से कर्तव्य बोध पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बुधवार को रामावि पतालियावास में रंगोली प्रतियोगिताओं आयोजित की गई। शिक्षक संघ उपशाखा अध्यक्ष सहीराम विश्नोई ने बताया कि कर्तव्य बोध पखवाड़ा के तहत छात्रों ने श्रमदान के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरण रैली भी निकाली गई। इसके तहत सामान्यज्ञान, प्रश्नोत्तरी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को प्रधानाध्यापक चंदनसिंह इंदा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्याम बलुदिया, जगदीश प्रजापत, रूपाराम खोजा सहित कई लोग मौजूद थे।