- Hindi News
- प्रतियोगिताओं में अध्यापिकाओं ने दिखाया दमखम
प्रतियोगिताओं में अध्यापिकाओं ने दिखाया दमखम
भास्कर न्यूज - बिलाड़ा
सर्वशिक्षा अभियान के खंड संदर्भ कार्यालय में गुरुवार को अध्यापिका मंच की बैठक का आयोजन कर अध्यक्ष व सचिव का चुनाव किया गया। अभियान के आरपी उम्मेदसिंह ने बताया कि बिलाड़ा ब्लॉक के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में अस्सी अध्यापिकाओं ने भाग लिया। अध्यापिका मंच का गठन किया भी किया गया जिसमें सुल्ताना सैयद अध्यक्ष व लीला चौधरी सचिव बनाई गई। उन्होंने बताया कि अध्यापिका मंच का गठन का उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर चम्मच रेस व कुर्सी म्यूजिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अध्यापिका को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। बीईईओ सोहनसिंह ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करने से अध्यापिकाओं में सांमजस्य स्थापित करना व उनमें छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाना है। बैठक के दौरान एडवोकेट गिरधारी कंसारा द्वारा अध्यापिकाओं को महिला शक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मंजू डाबी, राजेंद्र छीप, गिरेश शर्मा, पारसमल, शेषमल, अभिनव पंवार सहित कई लोग उपस्थित थे।
बिलाड़ा - चम्मच रेस में भाग लेते हुए अध्यापिकाएं।