दो दिवसीय रिफ्रेशर कार्यशाला शुरू
भास्कर न्यूज - बिलाड़ा
पंचायत समिति बिलाड़ा के सभागार में गुरुवार को दो दिवसीय पंचायत समिति सदस्यों एवं ब्लॉक अधिकारियों का जेंडर संवेदी शासन मुद्दों पर आयोजित रिफ्रेशर कार्यशाला का शुभारंभ उपखंड अधिकारी एचआर मेहरा व विकास अधिकारी कवंरलाल सोनी ने मां सरस्वती के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर एसडीएम मेहरा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सजग रहकर सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। जनप्रतिनिधि अगर सजगता से सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त करेगा तो इससे गांव व पंचायत का भी भला होगा। विकास अधिकारी कवंरलाल सोनी ने उपस्थित सदस्यों व अधिकारियों को इस कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए जेंडर संवेदी शासन के लिए प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत प्रसार अधिकारी कानाराम, पंचायत समिति सदस्य शकील अहमद, मगाराम सीरवी सहित कई लोग उपस्थित थे। विकास अधिकारी कवंरलाल सोनी ने बताया कि सरकार की ओर से निर्धारित दो दिवसीय कार्यशाला में अनुपस्थित रहने के कारण बीईईओ बिलाड़ा सोहनसिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।