- Hindi News
- पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए जरूरी : स्वामी राजेद्रानंद
पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए जरूरी : स्वामी राजेद्रानंद
भास्कर न्यूज - बिलाड़ा
तिलवासनी गांव स्थित जंभेश्वर भगवान मंदिर में गुरुवार को जंभसार कथा सत्संग का शुभारंभ यज्ञ व ज्योति के साथ हुआ। इस मौके पर स्वामी राजेद्रानंद महाराज ने कहा कि पर्यावरण, पेड़- पौधों व वन्य जीवों का संरक्षण मानव जीवन के लिए जरूरी है। उन्होंने गुरू जांभोजी की वाणी का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके संरक्षण की सीख हमें महापुरुषों व संतो की वाणी से मिलती है। हमारे पूर्वजों ने वृक्ष एवं वन्यजीवों की रक्षा के लिए प्राणों क ा बलिदान भी दिया। तिलवासनी मंदिर के महंत स्वामी नृसिंहदास ने प्रवचनों का लाभ उठाने की अपील की। सत्संग का शुभारंभ जंभेश्वर भगवान को आरती व द्वीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर संत सत्यप्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।