पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभाषचंद्र को श्रद्धा से याद किया

सुभाषचंद्र को श्रद्धा से याद किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फलौदी
स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर गुरुवार को छात्र संगठन डीएसओ के तत्वावधान में नगरपालिका उद्यान में विचार गोष्ठी का आयोजन कर मनाई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नेताजी के कथनानुसार जीवन में महान आदर्श अपनाएं और उसके लिए संघर्ष के बिना सच्चा इंसान नहीं बना जा सकता। छात्र-छात्राओं, युवाओं व नागरिकों को शहीदों के आदर्श व विचार अपने जीवन में आत्मसात करने की महत्ती आवश्यकता है। गोष्ठी में नेताजी की प्रतिमा शहर में मुख्य चौराहे पर लगाए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर छाजूराम रावत, जसराज कुमावत, गोरधन जयपाल एडवोकेट, समस्तदीन मांगलिया सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। उधर, रेनबो पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। स्कूल निदेशक नीरज कंवर शेखावत ने बच्चों को सुभाषचंद्र बोस के देश की आजादी में योगदान एवं उनके जीवन के प्रेरक प्रसंग बताए।
पीपाड़ शहर - शहर व ग्रामीण अंचलो में सुभाषचंद बोस जयंती पर युवाओं ने बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए बोस के बताएं बातों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया है। सुभाष घाट स्थित बोस की प्रतिमा पर एबीवीपी, कृष्णा यूथ यूनियन, राजस्थान युवा क्लब, नवयुवक माली संगठन से जुड़े युवाओं ने जयंती के अवसर पर सुभाष घाट पर पुष्पाजंलि अर्पित कर बोस को श्रद्धांजलि भी देते हुए श्रद्धा के साथ याद किया।