- Hindi News
- थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लियापुलिस अधीक्षक ((ग्रामीण)) ब्लग्गन ने बाप व लोहावट था
थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लियापुलिस अधीक्षक ((ग्रामीण)) ब्लग्गन ने बाप व लोहावट थाने का किया निरीक्षण
भास्कर न्यूज - बाप
पुलिस अधीक्षक ((ग्रामीण)) नितिनदीप ब्लग्गन ने गुरुवार को स्थानीय थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ब्लग्गन के साथ डीवाईएसपी फलौदी रमेश मौर्य तथा डिप्टी किशन सिंह भी थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ब्लग्गन को थाने में पहुंचते ही स्थानीय पुलिस जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने मालखाना, बैरक, रिकॉर्ड आदि को देखा तथा सीआई घेवरसिंह से पेंडिंग अपराधों के बारे में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि थाने में आने वाले हर फरियादी के साथ नम्रता से बात करे तथा उसकी पुरी बात सुने। उन्होंने कहा कि जब तक संभव हो महिला परिवादी की बात महिला कांस्टेबल से करवाए। इस दौरान एएसआई पदमसिंह, मुख्य आरक्षी चतुरसिंह, कांस्टेबल रमेशकुमार, ईमीलाल, भंवरसिंह, अशोक, बाबूखां आदि मौजूद थे।