पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक माह से पोषाहार आपूर्ति बाधित

एक माह से पोषाहार आपूर्ति बाधित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलौदी - पंचायत समिति बाप के कई स्कूलों में एक माह से पोषाहार वितरण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान पंचायती राज कर्मचारी संघ उपशाखा बाप ने जिला कलेक्टर एव मुख्य कार्यकारी जिला परिषद के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर समस्या का समाधान करवाने की अपील की। ब्लॉक अध्यक्ष देवीदान चारण, सभाध्यक्ष मालाराम विश्नोई ने बताया कि मिड डे मील के लिए खाद्यान्न की आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है, जिससे पोषाहार पकाने में दिक्कतें आ रही है। एकल अध्यापक विद्यालयों में इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जिन विद्यालयों में पोषाहार स्टाक उपलब्ध है वहां से खाद्यान्न लाकर काम चलाया जा रहा है, लेकिन इसमें खाद्यान्न परिवहन व्यय अध्यापकों को अपनी जेब से भरना पड़ता है।
ज्ञापन में खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं समय पर पोषाहार उपलब्ध करवाने की मांग की है।