पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी

अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालेसर। सहायक खनि अभियंता बालेसर के नेतृत्व में गठित टीम ने सहायक खनि अभियंता कार्यालय बालेसर के क्षेत्राधिकार में आने वाले अतिक्रमित अवैध खनन क्षेत्र ओर बालेसर मे लगी सैंड कटर मशीनों का जायजा लेकर अवैध खनन के तीन पंचनामे बनाए गए ओर एक ड्रिल मशीन सहित 25 औजार जब्त किए। गुरुवार को सहायक खनि अभियंता बालेसर रणजीतसिंह चौहान, माइनिंग फौरमैन ओमप्रकाश मीणा, सतर्कता टीम के आशीष सोनी, हरिराम सहित एडवोकेट लादूसिंह इंदा, भूपेंद्रसिंह ने बालेसर खनन क्षेत्र के स्कूल एरिया, समाज कल्याण विभाग का छात्रावास के पीछे ओर सामने बने स्कूल मैदान, खुमण खनन क्षेत्र, सोमानाडा, सियांदा और कुई इंदा में कालोर खनन क्षेत्र का दौरा किया। इस मौके कुई जोधा गांव के पास चल रहे कालोर खान क्षेत्र में खान संख्या दो रावलसिंह पुत्र राणसिंह चाबा, खान संख्या तीन में पेपांराम पुत्र चुन्नीलाल माली, खान संख्या चार में मादाराम पुत्र चैनाराम माली के खिलाफ अवैध खनन का पंचनामा बनाया गया। इस मौकेपर अवैध खनन में प्रयुक्त करने वाले 25 औजार जब्त किए ओर एक ड्रिल मशीन जब्त की गयीं।

फोटो बीएलएस 03 बालेसर क्षेत्र के कुई जोधा गांव मे अवैध खनन क्षेत्र का दौरा करते खनिज विभाग के अधिकारी

फोटो बीएलएस 04 कटर मशीन के निरीक्षण में कटर मशीन के पास इक्कटा पानी