पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा में गूंजा मूंगफली खरीद का मुद्दा

विधानसभा में गूंजा मूंगफली खरीद का मुद्दा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फलौदी/बालेसर
फलौदी, मथानिया और बालेसर में मूंगफली खरीद केंद्र खुलने के बावजूद किसानों की समस्याओं का निदान नहीं होने और क्रय समिति के पदाधिकारियों पर अनियमितताओं का मुद्दा शुक्रवार को विधानसभा में भी गूंजा। इसके बाद फलौदी क्रय समिति के जीएम को एपीओ कर दिया गया।
शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने विधानसभा के प्रथम सत्र में तारांकित प्रश्न के माध्यम से बालेसर, फलौदी और मथानिया में समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद के लिए शुरु किए गए केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना और उचित भंडारण की व्यवस्था नहीं होने के बारे में जवाब मांगा। इसके जवाब में सहकारिता मंत्री अजयसिंह ने सदन में बताया कि राजफैड द्वारा खोले गए जोधपुर सहित चारों केंद्र पर 16 जनवरी को ही बारदाना उपलब्ध करवाया जा चुका है। इनमें फलौदी केंद्र पर 13426, मथानिया में 19492 और बालेसर केन्द्र पर 14500 बारदाना सप्लाई किया गया है।