छात्रों ने दौड़़ में दिखाया दम-खम
फलौदी - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित उत्थान-2014 के तहत शुक्रवार को स्टेडियम मैदान में साइकलिंग स्लो व फास्ट तथा 100 व 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तहसील भर से 270 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक अंकित चूरा ने बताया कि स्लो साइकलिंग में जितेंद्र परिहार प्रथम, यश पुरोहित द्वितीय व पुखराज गहलोत तृतीय रहा। फास्ट साइकलिंग में नरोत्तम प्रथम, अशोक सोलंकी द्वितीय व नारायण सिंह तृतीय रहे। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में पुखराज प्रथम, जगदीश द्वितीय व मयंक कल्ला तृतीय एवं 200 मीटर दौड में प्रदीप चौधरी प्रथम, सुरेंद्र विश्नोई द्वितीय व गणेश तृतीय रहा। व्यवस्था बनाए रखने में जीवण विश्नोई, लक्ष्मण माली, हिमांशु बोहरा, अशोक खीचड़, श्रीवल्लभ बोहरा, नरेश व्यास, कुंजबिहारी व्यास आदि ने सहयोग किया।