पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिलाड़ा में चिकित्सा शिविर आयोजित

बिलाड़ा में चिकित्सा शिविर आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलाड़ा - भारतीय सेवा समाज, डालमिया सेवा ट्रस्ट व सेवा भारती बिलाड़ा के तत्वावधान में शुक्रवार को निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। सेवा भारती के अध्यक्ष जगदीश हांबड़ ने बताया कि शिविर में डॉ. पवनकुमार शर्मा की ओर गठिया, जोड़ों का दर्द, मधुमेह शूगर, पथरी व दमा रोग के पांच सौ मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। शिविर का निरीक्षण करते हुए उपखंड अधिकारी एचआर मेहरा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आमजन को फायदा मिलता है। इस अवसर पर कैलाशसिंह रतनू, मंगलाराम बर्फा सहित कई लोग उपस्थित थे।