पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम स्तर पर निशुल्क होगा मुकदमों का निपटारा : मोयल

ग्राम स्तर पर निशुल्क होगा मुकदमों का निपटारा : मोयल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खारिया मीठापुर - राजीव गांधी सेवा केंद्र पर शुक्रवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलाड़ा गबरूदीन मोयल व थानाधिकारी पुष्पेंद्र वर्मा ने ताल्लुका विधिक सेवा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलाड़ा गबरूदीन मोयल ने कहा कि लोक अदालत में न्यायालयों में अनिर्णीत एवं मुकदमेबाजी से पहले के स्तर के विवादों को आपसी समझौते से निपटाया जाता है। इसमें ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सेवाएं मिलेगी। थानाधिकारी पुष्पेंद्र वर्मा व सरपंच राजुराम गुर्जर ने कार्यक्रमत में अपना संबोध्ािन दिया। खारिया मीठापुर में ताल्लुका विधिक सेवा केंद्र कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पेनल अधिवक्कता महेंद्रसिंह राठौड़ को, पीएलवी निशारअहमद व पुखराज पटेल को बनाया गया। सप्ताह में दो दिन लोक अदालत चलेगी। इस अवसर पर मोतीलाल माली, सोहनलाल सोनेल, गिरधारी कंसारा, रामचन्द्र खदाव सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।
विधिक सेवा केंद्र उद्घाटन : ओसियां - ताल्लुका विधिक सेवा समिति ओसियां के तहत सिविल न्यायालय परिसर स्थित विधिक सेवा केंद्र का न्यायधीश क,ख एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग कुसुम सुत्रकार ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। केंद्र पर उच्चतम न्यायालय की ओर से सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता चूनाराम गर्ग, राणाराम मेघवाल, जितेंद्र दैय्या सहित कई लोग मौजूद थे।
बालेसर - मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रकला जैन ने शुक्रवार को स्थानीय न्यायालय परिसर में ग्रामीण विधिक सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया। उल्लेखनीय है कि देशभर में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधिपति राजेंद्रमल लोढ़ा ने ऑनलाइन विधिक सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया था। इसी क्रम में तालूका विधिक सेवा समिति बालेसर के अंतर्गत न्यायालय परिसर में ग्रामीण विधिक सेवा केंद्र की शुरुआत की गई।


इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जैन ने बताया कि बालेसर में पैनल अधिवक्ता के रूप में नरपतसिंह भाटी और पीएलवी के रूप में भोमाराम रावल, पेपाराम राही को नियुक्त किया गया है। इस दौरान रीडर सुमेरदान, तालूका विधिक सेवा समिति के सचिव विक्रमसिंह, पूर्व सचिव प्रतापसिंह भाटी, गोपालसिंह, विजयसिंह भाटी हनुवतसिंह, देवीसिंह, जेठूसिंह खीची, बार अध्यक्ष कुंभसिंह भाटी, आवड़दान, विशनाराम, इंद्राराम, सहित कई अन्य अधिवक्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।