पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फलौदी क्रय विक्रय सहकारी समिति पर एसीबी का छापा

फलौदी क्रय विक्रय सहकारी समिति पर एसीबी का छापा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलौदी - मूंगफली खरीद में अनियमितताओं के आरोपों के बीच शुक्रवार शाम को एसीबी की टीम ने फलौदी क्रय विक्रय सहकारी समिति के कार्यालय पर छापा मारा। टीम ने यहां से मूंगफली की सरकारी खरीद से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं। एसीबी की कार्रवाई होते ही समिति प्रभारी मौके से भाग निकला।
उल्लेखनीय है कि गत 2 दिसंबर से फलौदी में समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद शुरु होने के साथ ही नोडल एजेंसी फलौदी क्रय विक्रय सहकारी समिति के पदाधिकारियों पर धांधली के आरोप लगने शुरु हो गए थे। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एसीबी के एएसपी सीपी शर्मा के नेतृत्व में सीआई अनिल शर्मा व अन्य की टीम फलौदी स्थित समिति के कार्यालय पहुंची। टीम ने नवनियुक्त जीएम हेमेंद्रसिंह से आवश्यक जानकारी लेने के साथ ही समिति के कर्मचारियों से पूछताछ की। इसी दौरान खरीद केंद्र का प्रभारी मोहन चौधरी मौका पाकर भाग निकला। टीम ने खरीद से संबंधित जानकारी चाही तो उन्हें बताया गया कि इससे जुड़े तमाम दस्तावेज मोहन चौधरी के पास है।