- Hindi News
- कीचड़ की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जामबाप ! चौधरियों के बास से होकर एनएच 15 के जोडऩे वाल
कीचड़ की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जामबाप-!- चौधरियों के बास से होकर एनएच 15 के जोडऩे वाली सड़क पर पसरे कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने आखिर रास्ता ही बंद कर दिया। बीती रात ग्रामीणों...
भास्कर न्यूज बाप। चौधरियों के बास से होकर एनएच 15 के जोडऩे वाली सड़क पर पसरे कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने आखिर रास्ता ही बंद कर दिया। बीती रात ग्रामीणों ने कंटीली झाडिय़ां, पत्थर आदि डाल सड़क मार्ग अवरूद्ध कर दिया। शुक्रवार को सड़क मार्ग बंद होने की सूचना पर दोपहर में ग्राम सरपंच व ग्राम सेवक पहुंचे लेकिन समाधान नहीं होने के कारण शाम तक रास्ता नहीं खुल पाया था।
इसके अलावा लक्ष्मीनारायण मंदिर, पुरानी उप-तहसील क्षेत्र, गायत्री मंदिर के पास, हनुमान मंदिर के पीछे, जटियों का बास सहित आदि क्षेत्रों में आज दिन तक गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं बन पाई।