एक दशक से फरार वारंटी गिरफ्तार
फलौदी - पुलिस ने करीब एक दशक से फरार चल रहे वारंटी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार पागियों की ढाणी खींचन निवासी कासमखां पुत्र उस्मानखां को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। वह गोवंश अधिनियम के एक मामले में फरार चल रहा था।
सांसद यादव का स्वागत
पीपाड़ शहर - राज्य सभा सांसद भूपेंद्र यादव का बीनावास गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सांसद यादव ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील की।