बकाया मानदेय देने की मांग
फलौदी - राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा फलौदी के अध्यक्ष अरूण कुमार व्यास ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर विभिन्न सरकारी योजनाओं जातिगत एवं आर्थिक जनगणना, चुनाव में बीएलओ आदि के रूप में कार्य करने वाले शिक्षकों का मानदेय भुगतान नहीं होने पर रोष जताया है और शीघ्र भुगतान नहीं होने की स्थिति में लोकसभा चुनाव कार्यों का विरोध और धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उधर, बाप पंचायत समिति क्षेत्र के जांबा सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं आदि ने उप निदेशक महिला एवं बाल विकास परियोजना के उप निदेशक को ज्ञापन भेजकर मानदेय एवं पक्का पोषाहार का भुगतान दिलाने की मांग की है। संतोष, सुशीला, शिमला, लक्ष्मी अ ादि ने बताया कि जुलाई 13 से आज तक का मानदेय बकाया है।