पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश ने फिर ओढ़ी कोहरे की चादर

प्रदेश ने फिर ओढ़ी कोहरे की चादर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश के विभिन्न अंचलों से - मावठ के बाद प्रदेश में आसमान साफ हुआ ही था कि शुक्रवार को कोहरा फिर आकर छा गया। जोधपुर के अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट आई। यहां अधिकतम पारा 21.6 व न्यूनतम 11.6 डिग्री रहा। फलौदी का अधिकतम पारा भी 1.5 डिग्री लुढ़का। कोहरे के साथ ही प्रदेश में सर्दी फिर तीखी हो गई है। शुक्रवार को ज्यादातर स्थानों का न्यूनतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में ३-४ डिग्री गिर गया। झालावाड़ के मनोहरथाना में ओले भी गिरे।
इधर भूकंप के झटके
पाली के सुमेरपुर, बाली, फालना में शुक्रवार शाम ४:२८ बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि, जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।