गणतंत्र दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन आज
भास्कर न्यूज.फलौदी
गणतंत्र दिवस पर अतिरिक्त जिला प्रशासन एवं नगरपालिका मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 26 जनवरी की शाम 6.30 बजे पालिका टाउन हॉल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। ईओ नूर मोहम्मद एवं कवि सम्मेलन के प्रभारी एईएन आरके चौधरी ने बताया कि कवि सम्मेलन में जोधपुर के नामवर कवि डॉ. प्रेमकुमार तन्मय, मनशाह नायक, डॉॅ. रमाकांत शर्मा, अनिल अनवर के अलावा सत्यदेव बिलाड़ा, डॉ. सुमन सोलंकी आगरा, हिम्मतसिंह उदयपुर, प्रहलादराम नागौर, श्रवणदान खेजड़ला, चालकदान बीकानेर और पाली के वीरेंद्र लखावत सहित कई स्थानीय कवि अपनी रचनाएं सुनाएंगे। इसमें पालिकाध्यक्ष अगरचंद भाटी, एडीएम नारायणसिंह चारण, एसडीएम चन्द्रभान सिंह भाटी और एडीशनल एसपी रमेश मौर्य सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।