- Hindi News
- मूंगफली के लिए बारदाना की व्यवस्था करने की मांग
मूंगफली के लिए बारदाना की व्यवस्था करने की मांग
भास्कर न्यूज.फलौदी
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष नरेश व्यास ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर मूंगफली की सरकारी खरीद के लिए बारदाना की व्यवस्था करने की मांग की है।
व्यास के अनुसार फलौदी में समर्थन मूल्य पर मूंगफली की सरकारी खरीद बारदाना की कमी के चलते पिछले तीन-चार दिन से बंद है।
इससे पहले भी कई बार इसी वजह से खरीद बंद रही थी। ऐसे में यहां पहुंचने वाले किसानों को परेशान होना पड़ा रहा है। इसकी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है।