पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त

विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलौदी. नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों की भर्ती की सूची जारी करने सहित अन्य मांगों को लेकर चल रही झाड़ू डाउन हड़ताल और धरना शनिवार को क्षेत्रीय विधायक पब्बाराम विश्नोई के आश्वासन के बाद खत्म कर दिया गया। अधिशाषी अधिकारी नूर मोहम्मद और मेहतर विकास मंच के अध्यक्ष गिरधारी लखन ने बताया कि विधायक विश्नोई ने इस मामले में स्थानीय निकाय निदेशक जयपुर और सरकार से वार्ता कर भर्ती सूची जल्द जारी करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पन्नालाल व्यास, रमेश थानवी, शिवकुमार व्यास सहित नगरपालिका के सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।