पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. फलौदी
राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को समारोह पूर्वक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनी मंच में मनाया गया।जिसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 122 की मतदाता सूची में पंजीबद्घ होने वाले सभी नये मतदाताओं का स्वागत किया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एस.डी.एम. चन्द्रभान सिंह भाटी ने सभी नये मतदाताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नायब तहसीलदार गुमानसिंह, भू.अ.नि. कन्हैयालाल छीपा, हलका पटवारी राम जीलाल, बीएलओ बद्रीनारायण, भीखमचंद, चंपालाल, स्वरूप चंद, रामलाल, महेशकुमार शर्मा, अशोक मीणा, जगदीश गज्जा, कंवर लाल आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय महाविद्यालय में युवा विकास केन्द्र के अन्तर्गत राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया।
मतदाता दिवस पर किया पौधरोपण
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल में जयभीम युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में पौधरोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर वृक्षबंधु गोविंदराम सीरवी ने कहा कि देश के लिए मतदान जरूरी है ।
शेरगढ़. विधानसभा क्षेत्र मे शनिवार को मतदाता दिवस मनाया गया। तहसीलदार श्रवणसिंह राजावत ने स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में नए मतदाताओं को उनके पहचान पत्र बांटे।
ओसियां. उपखण्ड मुख्यालय पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी चंचल वर्मा ने मतदाता दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।1जनवरी 14 को जोड़े गये नये मतदाताओं का तिलक कर गुड खिलाकर अभिनंदन किया गया। समारोह में विकास अधिकारी पारसमल सोनी, प्रधानाचार्य रामूराम चौधरी, बीईईओ केसुराम विश्नोई, प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, धर्मसिंह, नरेन्द्र कुमार, पटवारी अशोक कुमार, नथाराम, हनुमानराम प्रजापत, छोटुलाल विश्नोई सहित कई लोग उपस्थित थे।
बिलाड़ा. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को कस्बे की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मनाया गया। इस अवसर पर १८ वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को तिलक निकालकर परिचय पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए उपखंड अधिकारी एचआर मेहरा ने कहा कि मतदाता ही मतदान कर भारत का भविष्य तय करता है।
बाप. स्थानीय ग्राम पंचायत भवन में शनिवार को मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह मेंं नये जुड़े मतदाताओं के नाम पढ़कर सुनाए गए। बीएलओ लालचंद, वार्डपंच ताराचंद मोची, ओमप्रकाश भट्ठड़, बीएलओ राधेश्याम दर्जी, मुरलीधर खत्री, भूरालाल पालीवाल, अर्जुनराम मेघवाल, देवीदान चारण सहित नये मतदाता व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बालेसर. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत तहसीलदार बालेसर ने राजकीय महाविद्यालय में छात्रों को मतदान के प्रति जागरूकता करने ओर मतदान करने की शपथ दिलाई।
तिंवरी. मतदान करना हम सभी का अधिकार है। मतदान के द्वारा ही लोकतंत्र को मजबूत व पारदर्शी बनाया जा सकता है ये विचार तिंवरी तहसीलदार हेतराम विश्नोई ने सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय मे मतदान दिवस पर आयोजित समारोह मे प्रकट किए।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
मथानिया. मथानिया समेत क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। मथानिया के सीनियर स्कूल में मतदान का महत्व विषय पर ओसिया तहसीलदार प्रदीप कुमार चौधरी ने विस्तार से प्रकाश डाला।