भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ कल से
पीपाड़ शहर - श्री सत्संग सेवा समिति एवं मलूक धाम सिलारी के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुक्रवार से शुरू होगा। कथा महोत्सव को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति की बैठक मंहत रामदास महाराज के सान्निध्य में हुई। कथा प्रवचन राजेंद्रदास महाराज वंदावन करेंगे।