जनता को मिल रही है 24 घंटे बिजली : किलक
पीपाड़ शहर। भाजपा के शासन में प्रदेश की जनता को 24 घंटे बिजली मिल रही है। प्रदेश नए राजस्थान की ओर करवट भी ले रहा है। यह बात सहकारिता राज्य मंत्री अजयसिंह किलक ने बाड़मेर जाने के दौरान मुंदड़ा सर्किल के पर ग्रामीणों के स्वागत के समय कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 25 को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर लाडूनाथ चोकड़ी, प्रेमसिंह चौधरी, लूबाराम देवासी सहित कई लोग मौजूद थे।