- Hindi News
- सत्संग सद्मार्ग की ओर अग्रसर करती है : राजेंद्रानंद
सत्संग सद्मार्ग की ओर अग्रसर करती है : राजेंद्रानंद
बिलाड़ा - तिलवासनी गांव के जंभेश्वर मंदिर चल रही जंभसार कथा सत्संग के दौरान प्रवचन करते हुए स्वामी राजेंद्रानंद महाराज ने कहा कि सत्संग सदैव मनुष्य को सद्मार्ग की ओर अग्रसर करने का कार्य करती है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को अपने व्यस्तम जीवन से कुछ समय निकाल का सत्संग में बताई गई शास्त्रों व ज्ञान की बातों को ग्रहण करना चाहिए। उन्होने कहा कि भागवत को सुनने से मानव के मन में बसे विकार समाप्त होकर मनुष्य का मन अच्छे कार्यो की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि गृहस्थी को अपने जीवन व परिवार में सुख शांति के लिए सत्संग में अवश्य जाना चाहिए। सत्संग मानव को सत्मार्ग की ओर ले जाती है। इस अवसर पर मंहत नृसिंहदास, स्वामी सत्यप्रकाश, सुखदेव मुनि सहित कई लोग उपस्थित थे।