पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय स्काउट रैली

जिला स्तरीय स्काउट रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलाड़ा। कस्बे के ग्रामोदय महाविद्यालय में 28 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित होने वाली जिला स्तरीय स्काउट व गाइड रैली में मंगलवार से विभिन्न स्कूलों के स्काउट व गाइड पहुंचने शुरू हो जाएंगे। सोमवार को जिला स्तरीय रैली को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा गजरा चौधरी, रैली संचालिका सुयश लोढा ने रैली स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। रैली सचिव भींजाराम सुथार ने बताया कि रैली में जिले भर से 25 सौ स्काउट व गाइड भाग लेगें। रैली के सफल संचालन के लिए सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सत्यनारायण गौड़, रूपसिंह परिहार, भींयाराम बर्फा सहित कई लोग मौजूद थे।