पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फलौदी में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम तोड़ा

फलौदी में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फलौदी
कस्बे में नई सड़क पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने तोड़ दिया। इसमें से कितनी राशि चोरी हुई है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
बैंक मैनेजर अनिल कुमार शर्मा के अनुसार मंगलवार को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस को पता लगा कि बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को तोड़ा गया है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में देर रात 1:55 बजे एक युवक एटीएम में घुसता हुआ नजर आया। उसने खुद को कंबल से ढंका हुआ है और भीतर घुसते ही उसने सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा। बाद में उसने एटीएम की सैफ के ऊपरी ठक्कन को तोड़ा, लेकिन मशीन के भीतर के इलैक्ट्रॉनिक लॉक को वह नहीं खोल पाया, तो इसे भी तोड़ डाला। बैंक मैनेजर ने एटीएम का संचालन करने वाली कंपनी को सूचना दी है। मंगलवार को कंपनी प्रतिनिधि के पहुंचने के बाद ही पता लग पाएगा कि इसमें से कितनी राशि चोरी हुई है। गौरतलब है कि इस एटीएम पर कोई भी सिक्यूरिटी गार्ड नहीं रहता है।