- Hindi News
- कवि सम्मेलन में देर रात तक जुटे रहे श्रोता
कवि सम्मेलन में देर रात तक जुटे रहे श्रोता
फलौदी। अतिरिक्त जिला प्रशासन व नगरपालिका मंडल के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर नगरपालिका टाउन हॉल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आधी रात तक चले सम्मेलन में जोधपुर से आए ख्यातनाम कवि व गीतकार प्रेम तन्मय ने घर आंगन की पीड़ा को कहां छुपाएंगे, डॉ.रमाकांत शर्मा ने बेदिल जमाने में मोहब्बतें बांटता रहा कविता सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बिलाड़ा के सत्यदेव चारण व श्रवणदान खेजडला ने हास्य व्यंग्य से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का मनोरंजन किया। ईओ नूर मोहम्मद ने कवियों व आगेंतुकों का स्वागत व आभार जताया। पालिका की ओर से कवियों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया।