- Hindi News
- फलौदी में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं : व्यास
फलौदी में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं : व्यास
भास्कर न्यूज. फलौदी - नगरपालिका की स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की बैठक सोमवार को संयोजक भगवती व्यास की अध्यक्षता में पालिका सभागार में हुई। व्यास ने बाहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को संतोषजनक नहीं बताते हुए इसमें सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पालिका में 150 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं और उपकरणों की भी कमी नहीं है लेकिन फिर भी सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं होना प्रबंधन में कमी दर्शाता है। इसके लिए जिम्मेदारी तय कर ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। पार्षदों द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण पर संतोष जताए जाने पर इसे एक वर्ष तक और बढ़ाए जाने का प्रस्ताव पारित करते हुए पार्षदों से इसकी मॉनिटरिंग करने की अपील की।