जिला स्तरीय स्काउट व गाइड रैली आज
भास्कर न्यूज - बिलाड़ा
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड की जिला स्तरीय रैली का शुभारंभ बुधवार को ग्रामोदय महाविद्यालय प्रांगण में समारोह पूर्वक होगा। रैली संचालिका सुयश लोढा ने बताया कि रैली के शुभारंभ समारोह में संभागीय आयुक्त हेमंत गेरा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त गोविंदसिंह चारण, सहायक प्रशिक्षण आयुक्त गाइड संतोष निर्माण, जिला शिक्षा अधिकारी गजरा चौधरी सहित स्काउट व गाइड के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। मंगलवार को रैली की तैयारी के लिए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिला स्तरीय रैली में जिले की दो सौ स्कूलों के 25सौ स्काउट व गाइड भाग लेंगे। छह दिवसीय रैली के दौरान कुकिंग, पोस्टर प्रतियोगिता, साहसिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्काउट व गाइड का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।