- Hindi News
- भक्ति से ही प्रसन्न होते है भगवान : राजेंद्रानंद महाराज
भक्ति से ही प्रसन्न होते है भगवान : राजेंद्रानंद महाराज
भास्कर न्यूज - बिलाड़ा
भक्ति से ही मानव भगवान को प्रसन्न कर सकता है। अपने भक्तों की रक्षा की लिए भगवान को आना ही पड़ता है। जब भी भक्त पर कोई विपदा आती है तो भगवान उसकी मदद करने के लिए विभिन्न अवतार लेकर उसका बचाव
करते है।
मंगलवार को तिलवासनी गांव के जंभेश्वर मंदिर में जंभसार कथा सत्संग के दौरान प्रवचन करते हुए स्वामी राजेंद्रानंद महाराज ने ये प्रवचन दिए। गुरू जांभोजी की शब्दवाणी की बात करते हुए कहा कि जै थे गुरू का शबद मानिलों, अर्थात अगर तुम अपने गुरू की बातों को अनुशरण एवं पालना करोगे तो निश्चय ही मोक्ष की
प्राप्ति होगी।
स्वामी सत्यप्रकाश ने युवाओं एवं समाज के लोगों से आव्हान किया कि हमें सामाजिक मान मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए। महंत नृसिंहदास ने बताया कि सात दिवसीय जंभसार कथा का समापन बुधवार को स्वामी भागीदास आचार्य के सान्निध्य में यज्ञ व पाहल से होगा। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।