पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशनरी भत्ता कार्यालय व्यय मद से प्रभारित होगा

स्टेशनरी भत्ता कार्यालय व्यय मद से प्रभारित होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलाड़ा
अधीनस्थ सेवा व मंत्रालयिक कर्मचारियों को पेन, पेंसिल इत्यादि के क्रय करने के लिए मिलने वाले स्टेशनरी भत्ते का भुगतान राज्य सरकार से प्राप्त स्पष्टीकरण आदेश के बाद विभाग से संबंधित लेखा शीर्ष के विस्तृत शीर्ष संवेतन के स्थान पर कार्यालय व्यय मद से ही प्रभारित होगा।
उपकोष कार्यालय बिलाड़ा के अतिरिक्त कोषाधिकारी मांगीलाल चौधरी ने बताया कि उक्त आदेश के बाद समस्त बजट नियंत्रण अधिकारी कार्यालयाध्यक्ष आहरण वितरण अधिकारी उक्त भुगतान का लेखांकन भी करेंगे। साथ ही संबंधित कर्मचारियों से स्टेशनरी भत्ते की राशि के विरुद्ध विभागीय उपयोग के लिए उपलब्ध कराई गई स्टेशनरी का प्रमाण भी
लिया जाएगा।