- Hindi News
- संपर्क समाधान शिविर को सफल बनाएं : मेघवंशी
संपर्क समाधान शिविर को सफल बनाएं : मेघवंशी
पीपाड़ शहर - उपखंड कार्यालय में मंगलवार को बैठक दौरान अधिकारी इंदाराम मेघवंशी ने संपर्क समाधान कार्यक्रम को अधिकारियों से ध्यान देकर सफल बनाने तथा इस दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान कर ग्रामीणों को हर संभव राहत भी प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक दौरान मेघवंशी ने कहा कि स्तर पर माह के प्रथम गुरुवार को संपर्क समाधान कार्यक्रम आयोजित होगा इसलिए उपखंड क्षेत्र अधीन विभिन्न विभागों के अधिकारी पूर्ण तैयारी के साथ इस दौरान आवश्यक रूप से उपस्थित रहेगें। बैठक में सहायक अभियंता महीराम विश्नोई, प्रीतपालसिंह, रामलाल सुथार, डा. लोकेंद्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।