पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से न्यू फलौदी प्राथमिक स्कूल में बैठेंगे सरदारपुरा स्कूल के बच्चे

आज से न्यू फलौदी प्राथमिक स्कूल में बैठेंगे सरदारपुरा स्कूल के बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फलौदी
कस्बे के सरदारपुरा इलाके में किराए के भवन से बेदखल हुए स्कूली बच्चों के लिए शिक्षा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए बुधवार से राजकीय प्राथमिक विद्यालय न्यू फलौदी में बैठने का इंतजाम किया है। उधर, मंगलवार को स्कूल भवन के बाहर 70 बच्चों को स्टाफ ने सड़क पर ही बिठाकर पढ़ाई करवाई और वहीं पोषाहार भी दिया गया। पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी इंदूबाला तंवर ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।
उल्लेखनीय है कि अदालत के आदेश के बाद सरदारपुरा स्कूल भवन के मालिक ने 25 जनवरी को इसका कब्जा ले लिया। इसके चलते यहां 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह भी आयोजित नहीं किया जा सका। इसके अगले दिन सोमवार को बच्चे सड़क पर बैठे रहे। मंगलवार को भी स्कूल के विद्यार्थी सुबह साढ़े दस बजे स्कूल भवन के गेट के बाहर सड़क पर बैठकर पढ़ाई की। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश दवे ने बताया कि अध्यापक महेशचंद शर्मा के घर पर पोषाहार बनाकर यहां लाया गया और सड़क पर ही बच्चों को पोषाहार वितरित किया गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे एबीइइओ अशोक पुरोहित और जीवनमल सोनी मौके पर पहुंचे और शाम तक वैकल्पिक व्यवस्था होने का आश्वासन दिया। हालांकि, सोमवार को उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर कई परिजनों ने अपने बच्चों को स्कूल ही नहीं भेजा। इसके बाद भी स्कूल के कक्षा 1 से 8 तक के 137 बच्चों में से 70 विद्यार्थी यहां
उपस्थित रहे।