पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कार समाज के लिए जरूरी : स्वामी राजेंद्रानंद

संस्कार समाज के लिए जरूरी : स्वामी राजेंद्रानंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंभसार कथा का समापन
भास्कर न्यूज - बिलाड़ा
तिलवासनी गांव के जंभेश्वर मंदिर में पिछले सात दिनों से चल रहीं जंभसार कथा सत्संग का समापन बुधवार को हुआ। गुरुवार रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। स्वामी राजेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। शिक्षा से ही मनुष्य में उच्च संस्कारों के साथ-साथ सोचने व समझने की शक्ति विकसित होती है। स्वामी महंत नृसिंहदास ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार व सामाजिक रीति रिवाजों की जानकारी भी होनी चाहिए। इस अवसर पर ट्रस्ट समिति की ओर से साठ प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वामी सत्यप्रकाश, स्वामी सुखदेव मुनि, डॉ. आरके विश्नोई सहायक आचार्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।