- Hindi News
- साथिन गांव में काला गौरा भैरूजी का मेला शुरू
साथिन गांव में काला गौरा भैरूजी का मेला शुरू
भास्कर न्यूज - पीपाड़ शहर
साथीन गांव में मारवाड़ क्षेत्र का प्रसिद्ध ऐतिहासिक काला गोरा भैरूजी का मेला बुधवार से शुरू हुआ। मेले में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। मेले के प्रथम दिन ऐतिहासिक कोला गौरा भेरूजी बावड़ी में निसंतान दंपतियों ने सपत्नीक विशेष पूजा अर्चना कर जात भी लगाकर संतान प्राप्ति की कामना की। मेले में पहले दिन खिलौनों, कृषि यंत्रों, घरेलू समान, मिठाई की अस्थाई दुकानों पर ग्रामीणों ने जमकर खरीददारी की। इस मेले में मोनी अमावस्या पर ग्रामीण महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। सरपंच बाबूलाल लीलड़ ने बताया कि मेले में कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की गई है तथा पुलिस की ओर से शरारती तत्वों पर भी पूरी नजर रखी जा रहीं है। वहीं ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से मेले में विशेष सफाई व्यवस्था के अलावा दुकानदारों के लिए बिजली व पानी की समुचित व्यवस्था भी की गई है।