पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर, अनूठा बलिदान

इधर, अनूठा बलिदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फलौदी ((जोधपुर))
जांबा के निकटवर्ती सालासर ननेऊ गांव क्षेत्र में मंगलवार देर रात हिरण का शिकार करने पहुंचे बदमाशों ने शिकार में बाधा बनने वाले युवक शैतानसिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह तक यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई और बड़ी संख्या में एकत्र ग्रामीण मौके पर ही रखकर शव रखकर धरने पर बैठ गए। मामले की सूचना मिलने पर कलेक्टर गौरव गोयल व पुलिस अधीक्षक ((ग्रामीण)) नितिनदीप ब्लग्गन सहित प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर आश्वस्त किया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण माने। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर बाप थाने में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु की है। शेष - पेज ९
देर रात तक पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बाप थानाधिकारी घेवर सिंह ने बताया कि सालासर ननेऊ निवासी मांगीलाल भादू पुत्र अर्जुनराम विश्नोई की ओर से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया गया कि मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे हिरणों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी। इस पर उसने अपने बड़े भाई शैतानसिंह के साथ ढाणी से बोलेरो कैंपर लेकर शिकारियों का पीछा किया।
कुछ दूरी पर इन्हें एक बाइक पर ननेऊ निवासी हनीफ खां पुत्र अब्दुल गफूर तथा फारूख पुत्र निहालदीन भागते हुए नजर आए। उनका पीछा करने के दौरान बोलेरो धोरों में फंस गई तो दोनों ने पैदल ही पीछा कर शिकारियों को रोकने का प्रयास किया। तभी बदमाशों ने अचानक बंदूक से फायर कर दिया। इससे शैतानसिंह के चेहरे पर लगी एक गोली उसके सिर में जा धंसी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की है।