पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘विद्यार्थी ही कर सकते हैं राष्ट्र का उत्थान’

‘विद्यार्थी ही कर सकते हैं राष्ट्र का उत्थान’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फलौदी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित उत्थान-2014 का समापन मंगलवार रात को नगरपालिका टाउन हॉल में समारोहपूर्वक हुआ। सात दिवसीय कार्यक्रम में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। विद्यार्थी ही देश का उत्थान कर सकते हैं और स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को अध्यक्ष किशनसिंह भाटी, मुख्य वक्ता राजेश गुर्जर प्रदेश मंत्री एबीवीपी, विशिष्ट अतिथि मनोज पुरोहित एडवोकेट ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक अंकित चूना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में एबीवीपी जिला सहसंयोजक जसवंतसिंह राजपुरोहित, जिला सह प्रमुख मनोज व्यास, नगर अध्यक्ष विजयकुमार ओझा सहित कई लोग मौजूद थे।