- Hindi News
- साथिन काला गौरा भैरूजी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, समापन आज
साथिन काला गौरा भैरूजी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, समापन आज
भास्कर न्यूज - पीपाड़ शहर
क्षेत्र में काला गौरा भैरूजी का मेला अपने यौवन पर है तथा गुरुवार दूसरे दिन मौनी अमावस्या पर साथीन गांव मेले में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले का समापन शुक्रवार को होगा। साथिन गांव स्थित प्राचीन भैरूजी की बावड़ी स्थित मंदिर में दर्शनों व जात देने के लिए दंपतियों की भी भारी भीड़ लगीं रहीं तथा श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ा। मेले में जहां मिट्टी के बर्तन, लकड़ी व चीनी के विभिन्न आइटम, खिलौनों की दुकानों, मिठाई की दुकानों पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी है। मेले में मारवाड़ के अलावा पड़ोसी राज्य गुजरात से भी सैकडों श्रद्वालु भेरूजी के दर्शनों के लिए आते है। मेले में साथीन, पीपाड़, कोसाणा, चौकडी, खांगटा सहित अनेक गांवों से ग्रामीणों ने मेले का लुप्त उठाया।