पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पट्टों व आवासीय योजना की बकाया राशि देने की मांग

पट्टों व आवासीय योजना की बकाया राशि देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पीपाड़ शहर
कच्ची बस्ती के लोगों ने गुरुवार को आवासीय योजना की बकाया राशि व पट्टे दिए जाने की मांग को लेकर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पालिका की कार्य प्रणाली पर आक्रोश जताया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि नगर पालिका की ओर से कच्ची बस्ती व बाहरी वार्डों में रहने वाले लोगों को पिछले लंबे समय से नियमानुसार पट्टे जारी नहीं किए जा रहें है, जिससे गरीब परिवारों को पट्टों के अभाव में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पालिका की ओर से आईएचएसडीपी आवासीय योजना के तहत गरीब परिवारों को मकान निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी, लेकिन पिछले लंबे समय से शेष किस्तों के लिए नागरिक पालिका के चक्कर काटकर परेशान है। आवासीय योजना की बकाया किस्तें नहीं मिलने से मकानों का निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है। प्रदर्शन के दौरान अधिशाषी अधिकारी व पालिका अध्यक्ष के कार्यालय में उपस्थित नहीं होने पर कच्ची बस्ती के लोगों ने पालिका के समक्ष नारेबाजी कर अपना आक्रोश भी जाहिर किया। इस मौके पर नागरिक बुधाराम टाक, नेमाराम कच्छावाह, भीयाराम, राकेश भलालिया सहित कई लोग मौजूद थे।