पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महात्मा गंाधी को याद किया

महात्मा गंाधी को याद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - विभिन्न अंचलों से
फलौदी - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। नगरपालिका उद्यान में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखा तथा सलीम नागौरी, मदनसिंह, फरसाराम,अफजल आदि ने अपने विचार रखे। इंदिरा गांधी नहर परियोजना संयुक्त कर्मचारी संघ ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर छाजूराम रावत, अरविंद, भगवानाराम विश्नोई, एलके मीणा आदि उपस्थित थे। वार्ड विकास केंद्र मलार रोड पर मांगीलाल लीलड, कमला, जयपाल आदि लोगों ने श्रद्धांजलि दी। टैगोर शिक्षण संस्थान नयापुरा मालियों का बास व राउमावि में भी शहीद दिवस मनाया गया। संस्था के हुकमाराम सुथार, देवाराम, लक्ष्मीनारायण आदि ने श्रद्धांजलि दी।
बिलाड़ा। महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर क्षेत्र के महात्मा गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एचआर मेहरा, दुर्गादेवी राठौड़, नरपत मेघवाल, लक्ष्मण मेवाड़ा, शहाबुद्दीन कुरैशी, अमरसिंह हाड़ा सहित कई लोग मौजूद थे।
लोहावट। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मालाराम विश्नोई की अध्यक्षता मे गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। दूसरी ओर ग्राम पंचायत पीलवा में श्रीनागाणाराय मावि में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।
तिंवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कस्बे के गांधी पार्क में श्रद्धा से मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर जंवरीलाल चौहान, सलीम बाबू, पन्नालाल सेवग सहित कई लोग मौजूद थे।
भोपालगढ़। क्षेत्र के महात्मा गांधी सेवा सदन में राजीव गांधी युवा क्लब की ओर से महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। शहीदी दिवस पर नेहरू युवा केंद्र, संगठन जोधपुर की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर उमावि में चित्र बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें 300 छात्रों ने भाग लिया।
मथानिया। नेवरा गांव में गोसाई नेहरु युवा मंडल के तत्वावधान में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर मौन प्रार्थना के साथ श्रद्घांजलि दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य रीडाराम चौधरी ने गांधीजी के आर्देशों पर चलने का आहवान किया।
शेरगढ़। उपखंड अधिकारी भूरसिह राजपुरोहित की अगुवाई में गुरुवार को ब्लॉक के विभागों के कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
ओसियां। क्षेत्र के महात्मा गांधी पार्क में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर भगवान राठी, खुशालाराम मेघवाल, अमर चंद श्रीमाली, जितेंद्रसिंह आदि लोग मौजूद थे।
पीपाड़ शहर। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने गांधीजी को श्रद्धा के साथ याद किया। इस मौके पर सत्यनारायण शर्मा, चंद्रशेखर व्यास, जेठाराम चौहान, लूणाराम गहलोत, हाजी उमरदीन गौरी सहित कई लोग मौजूद थे। इसी तरह डांगियावास ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में भी भागीरथ गोदारा के सान्निध्य में गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। प्रकाश बोराणा की अध्यक्षता में युवाओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
धुंधाड़ा। क्षेत्र के स्कूलों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप मनाई गई। समारोह राउप्रावि में नोडल अधिकारी गीगाराम सुथार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान रेखा चौधरी, सुमन अवस्थी सहित आदि लोगों ने अपने विचार प्रकट किए।