पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंद्रह मिनट में शहर तर

पंद्रह मिनट में शहर तर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चचूरू
इलाके में बुधवार दोपहर बाद अ\\\'छी बारिश हुई। चूरू में 17.7 मिमी पानी गिरा। अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। जिला मुख्यालय पर सुबह 10 बजे हल्की बारिश के बाद दोपहर में तेज बारिश हुई। करीब 15 मिनट तक झमाझम के बाद हर तरफ पानी-पानी हो गया। सुजानगढ़ के गांव लोढ़सर में चने के आकार के ओले गिरे। सुजानगढ़ शहर में चार मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। शाम बाद सर्दी बढ़ गई। दिनभर बादल छाए रहे। रतनगढ़ में भी सुबह व शाम को हल्की बारिश हुई। राजलदेसर में 15 मिनट तक तेज हवा के साथ बारिश हुई। सादुलपुर व कई गांवों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। तारानगर में शाम को बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 22.0 व न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में बारिश के बाद कई क्षेत्रों में पानी भर गया। मुख्य बाजारों की सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया। नई सड़क, रामगढिय़ा दरवाजा, सुभाष चौक, सफेद घंटाघर, चांदनी चौक, ताजूशाह तकिया, लोहिया कॉलेज क्षेत्र आदि क्षेत्रों की सड़कें लबालब हो गई।
लोढ़सर में गिरे चने जितने बड़े ओले
सुजानगढ़. सुबह आठ बजे से 11.30 तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। तहसील रिकॉर्ड के अनुसार चार मिमी बारिश हुई। लोढ़सर गांव में दोपहर एक बजे बारिश के साथ पांच-दस मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे।