वाहनों की बैट्रियां व स्पीकर चोरी
चिड़ावा . वार्ड 24 में चौकटी वाले कुएं के पास से चोर वाहनों की बैट्रियां एवं स्पीकर ले गए। यहां रहने वाले राजन सहल, सुरेंद्र वर्मा, मुकेश नायक एवं नंदकिशोर नायक ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि 21 जनवरी की रात चोर मिनी ट्रक, ट्रैक्टर एवं दो ऑटो रिक्शा में लगी बैट्रियां व टेप-स्पीकर चुराकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में पिलानी रोड के दो-तीन संदिग्ध लोगों को बुलाकर पूछताछ की। थानाधिकारी सुरेश परेवा ने बताया कि वारदात का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।