पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच महीने बाद फिर सर्जन का पद खाली

पांच महीने बाद फिर सर्जन का पद खाली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सुजानगढ़
तहसील मुख्यालय के राजकीय अस्पताल के सर्जन का पांच महीने बाद फिर तबादला हो गया। दूसरी ओर रतनगढ़ में तीन सर्जन हो गए।
जानकारी के अनुसार चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग से 16 जनवरी को आदेश जारी हुए। इसमें सुजानगढ़ के सर्जन डा. नरेंद्रसिंह राठौड़ का स्थानांतरण रतनगढ़ कर दिया गया। सुजानगढ़ के 100 बैड के अस्पताल में नए सर्जन को नहीं लगाया गया। डॉ. राठौड़ ने 21 अगस्त, 2013 को सुजानगढ़ में कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद औसतन तीन ऑपरेशन होने लगे थे। सुजानगढ़ तहसील क्षेत्र की 51 पंचायतों के लगभग 200 गांवों का एक बड़ा अस्पताल है। इसमें 100 बेड स्वीकृत हैं। कुल 113 पदों में से 64 पद ही भरे हैं।
रतनगढ़ में पहले से दो सर्जन
जानकारी के अनुसार रतनगढ़ के राजकीय अस्पताल में पूर्व से ही दो सर्जन कार्यरत है। उसके बावजूद सुजानगढ़ के राजकीय अस्पताल के एक मात्र सर्जन को वहां लगाने से इस अस्पताल की व्यवस्था बिगड़ जाएगी।
आर्थोपेडिक व सर्जन के पद खाली
अस्पताल में जुलाई, 2013 के बाद से हड्डी रोग डॉक्टर का पद खाली है। घायलों को रैफर ही करना पड़ता है। पद भरने की मांग को लेकर कस्बे में कई बार आंदोलन हो चुके हैं। हड्डी रोग डॉक्टर के साथ अब सर्जन का पद खाली होने से परेशानी और बढ़ जाएगी।
॥डा. राठौड़ को रतनगढ़ के राजकीय अस्पताल में लगा दिया है। नया सर्जन नहीं आने तक सर्जरी व्यवस्था प्रभावित होगी।
-डॉ. सीआर सेठिया, पीएमओ, सुजानगढ़