आज का मौसम
खेजड़ी से भरा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
तारानगर. पुलिस ने साहवा में खेजड़ी से भरे मिनी ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। बुधवार दोपहर सरकारी अस्पताल के पास पुलिस ने ट्रक की जांच की। इसमें तिरपाल के नीचे हरी खेजड़ी की 35 क्विंटल लकड़ी थी। परिवहन का परमिट व कागजात नहीं थे। पुलिस ने सुभाष निवासी साहवा को गिरफ्तार किया।