स्वरोजगार ऋण के लिए आवेदन मांगे
भास्कर न्यूज - सादुलपुर
प्रमोद मेघवाल गुगलवा हत्या प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मेघवाल महासभा का मिनी सचिवालय पर धरना बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा।
पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि यदि पीडि़त परिवार को समय रहते न्याय नहीं मिला तो खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भाजपा प्रवक्ता संदीप काजला ने कहा कि ये लड़ाई अकेले मेघवाल समाज की नहीं है। पीडि़त को न्याय दिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। महासभा अध्यक्ष बनवारीलाल सुणिया ने कहा कि हत्या आरोपियों को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार न करके मेघवाल समाज को गांधीवादी मार्ग से हटाकर उग्रवादी विचार धारा में उतारने के लिए मजबूर कर रहे हैं। धरने पर दईराम मेघवाल, ओमप्रकाश, सूरताराम, पूर्व सरपंच वीरसिंह आदि बैठे।