पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी भरने की समस्या से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

पानी भरने की समस्या से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुढ़ागौडज़ी. हुकमपुरा से टीटनवाड़ जाने वाले आम रास्ते में भरे कीचड़ के कारण अवरूद्ध रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित किया है। ग्रामीणों का कहना है कि दो साल से हुकमपुरा से टीटनवाड़ जाने वाले आम रास्ते में पानी भरा हुआ है। कई बार सरपंच को भी सूचित कर दिया लेकिन कोई हल नहीं निकला।

सायर कंवर ने बताया कि पानी इतना \\'यादा भरा हुआ है जिसमें सुबह ब\\'चे स्कूल जाते हैं तो पानी के बीच से निकल भी नहीं पाते। समंदरसिंह शेखावत ने बताया कि वाशिंदे तो हुकमपुरा के है लेकिन रास्ता खराब होने के कारण टीटनवाड़ गांव से होकर आना पड़ता है। पानी भरे रहने के कारण उस रास्ते से आज तक कोई भी साधन उनके घर तक नहीं आ पाया है।

इस मौके पर नरेश, श्यामसिंह, राजकुमार, जनशेर अली, जुल्फीकार अली, शांति मेघवाल, बिमला, रोशनी, सावित्री, जरीना, सहीना बानो, नबाब खां, रफीक खां, धर्मपाल मेघवाल, बजरंगलाल मेघवाल, सहीराम मेघवाल, राजेश व राकेश सहित काफी ग्रामीण मौजूद थे।

आंदोलन की चेतावनी
रास्ते में भरे पानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों विधायक शुभकरण चौधरी के नागरिक अभिनंदन समारोह में यह समस्या विधायक के सामने भी रखी गई थी। जिस पर विधायक ने सरपंच को सात रोज में सफाई करवाने के आदेश दिए थे। लेकिन समय सीमा समाप्त हो गई फिर भी कोई हल नहीं निकला। अगर सात रोज में सफाई नहीं करवाई गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।