पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनसीसी में हथियार प्रशिक्षण

एनसीसी में हथियार प्रशिक्षण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुढ़ागौडज़ी. कस्बे के टैगोर पीजी कॉलेज में एनसीसी में हथियार प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। एनसीसी अधिकारी ले.भींवसिंह राठौड़ ने बताया कि दो राज. बटालियन एनसीसी चूरू के सीनियर डिवीजन के दौरान यह प्रशिक्षण 26 जनवरी तक जारी रहेगा। जिसमें एसएलआर व एलएमजी राइफल्स को खोलना, जोडऩा, शस्त्र सलामी, एक दुश्मन एक गोली, हथियारों के विभिन्न पुर्जों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें कॉलेज के 50 कैडेट्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण का प्रदर्शन 26 जनवरी को रामावि गुढ़ागौडज़ी में होगा। इस मौके पर संस्था निदेशक वीरपालसिंह शेखावत, सूबेदार रामचंद्र, हवलदार राकेश, विष्णुसिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।